मुज़फ्फरनगर: बकरीद के दिन हुए दोहरे हत्याकांड पर 15 साल बाद मिला इंसाफ, मां-बेटे के डबल मर्डर केस में आरोपी को फांसी की सजा
मुज़फ़्फ़रनगर के चर्चित मां-बेटे हत्याकांड में करीब 15 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2011 में राजेश देवी और उनके छह वर्षीय बेटे हिमांशु की हत्या के मामले में दोषी रईस उर्फ जहूर हसन को फांसी की सजा दी गई है। जांच में सामने आया था कि आरोपी ने दोनों की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए थे। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मृत्युदंड सुनाया।