बमोरी: फतेहगढ़ पुलिस ने निवेरी गांव के पास से ₹1 लाख के गांजे के साथ बाइक सवार तस्कर को पकड़ा
Bamori, Guna | Apr 7, 2026 बमोरी के फतेहगढ़ थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। 7 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात सूचना पर फतेहगढ़ नाहरगढ़ रोड के निवेरी गांव के कच्चे रास्ते पर बाइक सवार गांजा तस्कर कल्लू राजपूत ग्राम खंडेला थाना बमोरी को गिरफ्तार किया है। प्लास्टिक के कट्टी में ₹1 लाख का 4 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त कर मामला दर्ज किया है।