रामगढ़: सलतुआ में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चैनपुर अंचल के द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे तक सलतुआ में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कामरेड शंभू सिंह चेरो ने किया। सभा से पूर्व पार्टी का झंडोत्तोलन कामरेड शमशुद्दीन अंसारी, के डी सिंह एवं जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।