धमनार में रावण की नाक पर मुक्का मारकर वध, दो सेनाओं के बीच होता है रोमांचक युद्ध
मंदसौर जिले के धमनार गांव में रावण वध की अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां रावण की नाक पर मुक्का मारकर उसका घमंड तोड़ा जाता है। इस बार सुखदेव धाकड़ ने मुक्का मारकर रावण का वध किया। इससे पहले गांव के युवाओं की दो टोलियां राम और रावण की सेना बनकर आमने-सामने होती हैं। दोनों के बीच जलती हुई टोकरियों से युद्ध होता है। इस अनूठी परंपरा को देखने आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचते हैं।