मोहनलालगंज: खाने में कीड़े मिलने के विरोध में हुआ बवाल, ढाबा संचालक समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ केस
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लवकुश रावत का आरोप है कि खाने में कीड़े मिलने की शिकायत करने पर ढाबा कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ढाबा संचालक आदित्य गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उसके और उसके साथी शैलेन्द्र के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।