गोपालपुर: 20 साल से सड़क की मांग, नवटोलिया के ग्रामीण मंत्री आवास पर अनशन पर बैठे
इस्माइलपुर के नवटोलिया गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण शनिवार को बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक आवास राघोपुर में आमरण अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि 20 वर्षों से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है।