सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में छात्रा ने कहा, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय द्वारा मनमाने तरीके से खेलने के लिए ₹50,000 का ड्राफ्ट मांगा जा रहा
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के बीपी ई एस थर्ड सेमेस्टर की छात्रा मंगलवार शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। जिसमें उसका कहना था कि विश्वविद्यालय की ओर से वेट लिफ्टिंग खेलने के लिए उसका पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में खेल में चयन हुआ है। जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से मनमाने तरीके से उससे ₹50000 के मांग की जा रही है।