बांसवाड़ा: 2 दिन पूर्व सुरवानिया नाले के पास नवजात बालक मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में दर्ज हुआ केस
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन पूर्व सुरवानिया नाले के पास मिले अज्ञात जीवित नवजात बालक के मामले मे अज्ञात के खिलाफ सदर थाने मे मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के बिट कांस्टेबल यशवर्धन सिंह की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।