बांसवाड़ा: सुरपुर पेट्रोल पंप के समीप कार विद्युत पोल से टकराई, चपेट में आया बाइक सवार
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे सुरपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर विधुत पोल से टकराने के मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार हादसे के दौरान एक बाईक सवार चपेट मे आ गया। विधुत पोल टूट कर कार और बाईक पर गिरने से दोनों वाहन श्रतिग्रस्त हो गए। और दोनों चालक चोटिल हो गए।