बांसवाड़ा: बी ए पी ने उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत का कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा वाद विवाद अब सड़क पर आ गया है। सोमवार दोपहर 2:30 बजे भारत आदिवासी पार्टी ने संभाग के जिला मुख्यालयों पर उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत का पुतला दहन किया।