गाज़ियाबाद: मोदीनगर में उपराष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
गाजियाबाद के मोदीनगर में उपराष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी गाजियाबाद को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं को मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर टोल के पास रोक लिया। इस बात से नाराज होकर किसानों ने टोल के पास दो घंटे तक धरना दिया।