मधेपुरा: कारू टोला के स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चे बीमार, खिचड़ी में मिली छिपकली
मधेपुरा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला, साहुगढ़ में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है।