अजीतमल: गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद किया गया गिरफ्तार, 30 जुलाई की घटना में था वांछित
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार तड़के अजीतमल थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी के एक वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक स