मथुरा: नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर 15 दिवसीय सफाई अभियान का किया आगाज, गंदगी पर लगाया जुर्माना
मथुरा। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार से 15 दिवसीय विशेष सफाई महाअभियान शुरू हो गया है, जो 6 जुलाई तक चलेगा। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने नगर निगम चौराहा स्थित हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के बाहर स्वयं झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की।अभियान के पहले दिन नगर आयुक्त ने दुकानदारों को डस्टबिन बांटे और स्वच्छता की अपील की।