यमुनानगर | बड़ी खबर
यमुनानगर जिले के गांव भेड़थल की 30 वर्षीय हरप्रीत कौर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में गाबा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह इस समय जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी को 11 साल हो चुके हैं और इस दौरान उसका पति राजीव उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। परिजनों का यह भी आरोप है कि घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
जानकारी के अनुसार, जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन हरप्रीत की सास की अंतिम क्रिया थी। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत गाबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत को खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
⚠️ नोट: यह आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी �