राजसमंद: रेलमगरा में स्कूल बस खाई में गिरी, 9 बच्चे सुरक्षित
रेलमगरा के ओडा गांव के पास स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 9 बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी बच्चों को ग्रामीणों ने तुरंत सुरक्षित निकाला और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। किसी की हालत गंभीर नहीं है।