अनूपपुर: बाड़ीखार स्कूल में साइकिल वितरण, छात्रों में दिखा उत्साह
बाड़ीखार स्थित शासकीय हाई स्कूल में आज शासन की योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह मरावी, भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष एल.पी. बबलू पंडित, जनपद अध्यक्ष धनमती सिंह मार्को, समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामीण पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गई।