छतरपुर नगर: शादी का झांसा देकर 6 साल तक शारीरिक शोषण, अब दूसरी शादी कर रहा युवक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर में पिपट थाना क्षेत्र की युवती ने ललोनी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक अब 20 तारीख को दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मारपीट और धमकी के भी आरोप लगाए हैं और एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।