हरदा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हरदा पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले दो स्कूल वाहन जब्त।
Harda, Harda | Aug 2, 2026 हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान दो स्कूल वाहन जब्त किए गए, जबकि 47 वाहनों के चालान काटकर 52 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।