बरहट: तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर जमुई में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Barhat, Jamui | May 4, 2026 आसाम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जमुई जिला मुख्यालय में सोमवार को 4 बजे कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिसमें जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कचहरी चौक पर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई व झालमुड़ी खिलाकर खुशी जताई गई।