शाहजहांपुर: गौतम हत्याकांड: नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, विधायक ने दिलाया न्याय का भरोसा
कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा, जहां हर आंख नम और क्षेत्र में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह ने गौतम की अर्थी को कंधा देकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता कर पीड़ि