टोंक: दूनी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 27, 2025 दूनी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। वही दो आरोपी मनराज गुर्जर निवासी भीलवास्या ढाणी व मुकेश कुमार नाई निवासी माता जी का मोहल्ला दूनी को गिरफ्तार किया है।