बारां: पंजाबी समाज ने बैसाखी पर्व के तहत शहर में शोभायात्रा निकाली, जो राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई
Baran, Baran | Apr 13, 2026 पंजाबी समाज द्वारा बैसाखी पर्व की शोभायात्रा सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर हॉस्पीटल रेाड से निकाली, जो धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक चामरूर्ति चौराहा होते हुए नगर पालिका कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण जानकी व राधाकृष्ण व लालजी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।