एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा सुरसंड के वाल्मिकीश्वर स्थल पर पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता की आदत को प्रोत्साहित करना था। आईवीडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, बिहार राज्य समन्वयक प्रेमप्रकाश कुमार, राहुल कुमार शर्मा, अशुतोष मिश्रा एवं और अन्य बच्चों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस पहल से बच्चों में प्रकृति के प्रति सम्मान जागा और सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। Part 6