योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के बूथ संख्या 165 पर मंगलवार की देर शाम करीब पांच बजे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची वितरण अभियान की शुरुआत हुई। बीएलओ राहुल कुमार ने घर-घर जाकर पर्ची वितरित की, जिसमें मतदाता का नाम, पिता का नाम, मतदान केंद्र, बूथ संख्या और मतदान की तिथि जैसी जानकारी दी