ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने तथा वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के संयुक्त प्रयासों से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एलआईसी बीमा सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति बीमा सखी दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
#dhamtari #LakhpatiDidi #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh