गायघाट: गायघाट में अब तक बिजली आपूर्ति बाधित, आंधी-बारिश से बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार सुबह 11 बजे तक पूरी तरह बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र में नलजल योजना बीते 18 घंटे से बंद पड़ा हुआ है। जिस वजह सी लोगों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात तेज आंधी बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली की तार और खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है।