मैनपुरी: नगर पालिका के पास खुले आम बिक रहा अवैध गंजा, युवकों का लगता है जमाबड़ा
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के पास खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। यहां नई उम्र की युवक आते हैं और सिगरेट में गांजा भरकर नशा करते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है की चौकी की मिली भगत से काफी लंबे समय से गांजा बिक रहा है। गांजा बेचने वालों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है। गांजा लेने के लिए यहां नई उम्र के युवक पहुंचते हैं।