मेरठ: हारमनी होटल में रेड की सूचना लीक करने वाले फूलबाग चौकी प्रभारी समेत 2 सिपाहियों को SSP ने किया लाइन हाज़िर
Meerut, Meerut | Oct 26, 2024 हारमनी होटल में चल रहे कसीनो पर 26 अक्टूबर को पुलिस ने रेड डाली थी। लेट नाइट पुलिस की टीमें होटल पर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही नौचंदी थाने की फूलबाग चौकी प्रभारी कुंवर सिंह और दो सिपाहियों ने यह सूचना लीक कर दी। हारमनी होटल में बता दिया कि रेड पड़ने वाली है।इसके चलते SSP विपिन ताडा ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।