खालवा: खंडवा पुलिस थाने में पहली बार बीएमडब्ल्यू कार जब्त, ज़मीन विवाद में हथियार रखने का आरोप
Khalwa, Khandwa | May 27, 2026 खंडवा के एक पुलिस थाने में बीएमडब्ल्यू कार जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। इतनी महंगी कार को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाना शहर में पहली बार माना जा रहा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शहर के दो प्रतिष्ठित कॉलोनाइजरों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में एक पक्ष पर कार में फरसा जैसे धारदार हथियार लाने का आरोप था ।