गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) का स्थापना दिवस शनिवार 11:00 बजे समादेष्टा कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर नरेश झा ने बल का झंडा फहराया और जवानों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों का बोध कराया। जवानों ने झंडे को सलामी दी और परेड कर सम्मान प्रस्तुत किया।