बेरमो: बोकारो: पुलिस कप्तान के निरीक्षण के दूसरे दिन जारंगडीह में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
Bermo, Bokaro | May 3, 2026 बेरमो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह न्यू शास्त्री नगर में चोरों ने एक ताला बंद घर को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। रविवार समय लगभग साढ़े 7 बजे जानकारी के अनुसार, न्यू शास्त्री नगर निवासी उमाशंकर मंडल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया।