शिकोहाबाद: आमरी पुलिया के पास युवती को टैक्सी ने मारी टक्कर, घायल युवती को शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में ऊबती रजवाहा आमरी पुलिया के पास एक सड़क हादसा हो गया। शिकोहाबाद से अपने गांव निहालपुर जा रही तभी एक बाइक सवार युवती को स्विफ्ट टैक्सी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है।घायल युवती की पहचान 20 वषीर्य रेनू के रूप में हुई है।