बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा न्याय पत्र नहीं झूठ का पुलिंदा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों बेगूसराय में हैं. उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो के रूप में न्याय पत्र जारी किया है, वह झूठ का पुलिंदा है. उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो 71 में कहा था इंदिरा जी को लाएंगे गरीबी मिटाएंगे. लेकिन गरीबी मिटा नहीं. नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से हटाया है.