रुद्रपुर: दुबई में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज ग्राम सभा निवासी राममिलन पुत्र महादेव की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जब उनका शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रो पड़े, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।रोज़गार की तलाश में करीब तीन माह पहले दुबई गए राममिलन की मौत की सूचना क