रानीवाड़ा: दुधवट गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने पोषाहार सहित अन्य सामान किया चोरी
जालौर जिले के रानीवाड़ा उपखंड क्षेत्र के दूधवट गांव की राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां पर चोरों ने पोषाहार सहित अन्य सामानों पर हाथसाफ कर दिया,सूचना पर रानीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।