रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आदरवाड़ा गांव में पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान, अधिकारी नही दे रहे ध्यान
Raniwara, Jalor | Jan 31, 2024 रानीवाडा के आदरवाड़ा गांव में हर घर नल के तहत कनेक्शन तो लग गए लेकिन नलों में आज दिन तक पानी नही पहुच पाया है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान नजर आ रहे है,महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाकर लोगों को अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। नर्मदा विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या को लेकर अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ।