रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आजोदर ग्राम पंचायत में जनसुनवाई का हुआ आयोजन मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से किया पर्यवेक्षण
रानीवाडा के आजोदर ग्राम पंचायत में मुख्य सचिव द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से पर्यवेक्षण किया गया। वही जनसुनवाई में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग पहुचे जहां पर उपखंड अधिकारी भागीरथराम, तहसीलदार रामलाल जाट एवं सरपंच विकास कुमार सोलंकी ने लोगो की समस्याओं का हाथोंहाथ समाधान भी किया। समस्त प्रशासनिक अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहे।