दुधि: जाबर गांव के पास गाय को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, कंपोजिट विद्यालय धूमा के प्रधानाचार्य गंभीर घायल
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के पास सड़क पर अचानक आवारा गाय आ जाने से कंपोजिट विद्यालय धूमा के प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान महुली निवासी 57 वर्षीय अवधेश कनौजिया पुत्र दुर्जन राम कनौजिया के रूप में हुई है। वह कंपोजिट विद्यालय धूमा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।