थानगांव थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत पिता-पुत्र के घर पहुंचकर विधायक ज्ञान तिवारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और घायलों के इलाज के लिए अपनी ओर से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी को रिपोर्ट बना कर आर्थिक शायत दिलवाने के निर्देश दिए।