सिमडेगा: रेंगारिह थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत
सिमडेगा के रेंगारिह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह 9:30 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से धोलकोबेड़ा गांव निवासी संतोष तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसे सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया, जहां पर 10:30 बजे उसकी मौत हो गई ।बड़े भाई दिलीप ने बताया कि वह मछली खरीदने के लिए घर से निकला था और अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया ।इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।