अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Mar 14, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने आज छापेमारी अभियान चलाकर ब्रह्मपुर गांव से 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। दोनो धंधेबाज ब्रम्हपुर निवासी अमरजीत चंद्रवंशी व दूसरा टुनटुन राम बताये जा रहे हैं। दोनो के ख़िलाफ़ मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।