महसी: बौंडी में नवनियुक्त कांस्टेबल को CO ने दायित्व निर्वहन के टिप्स दिए, कहा- न भूले कर्तव्य
बौंडी थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी महसी पवन सिंह ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को कर्तव्य निर्वहन की जानकारी दी। कार्यालय से संबंधित समस्त रजिस्टर, सीसीटीएनएस, जी.डी, पैदल गस्त, संतरी पहरा के कर्तव्य तथा वाहन चेकिंग, बीट देखभाल, जीरो टॉलरेंस आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि अपना कर्तव्य ना भूले।