सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय सवाई माधोपुर ने जारी किए आदेश, 50 हजार से अधिक राशि के आवागमन पर देनी होगी जानकारी।
लोकसभा आम चुनाव में नियोजित निगरानी दलों द्वारा क्षेत्र में चुनाव के उपयोग में संभावित अनैतिक धनके आवागमन की सतत निगरानी रखी जा रही है।पचास हजार से अधिक नकदी की राशि के आवागमन पर स्रोत की जानकारी देनी होगी।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादवने आमजन से अपील की है की शादी ब्याह में खरीद,व्यापार के कार्य या निजी कार्य के लिए 50हजार से अधिक नकदी साथ न ले जाएं।