जगदलपुर: जिला मुख्यालय जगदलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी-तूफान का कहर, जमकर मचाई तबाही, विद्युत पोल और कई पेड़ गिरे
जगदलपुर में गुरुवार की दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक से हुए तेज बारिश से एक ओर जहाँ शहर के लोगों ने गर्मी से थोड़ी निजात पाई, वही इस 1 घंटे की बारिश ने शहर में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान जगह जगह पेड़ गिरने से कुछ मकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है । वहीं विद्युत और विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदान की जा रही इंटरनेट सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई