कोटद्वार: कोटद्वार कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने लगाई विशेष व्यवस्था
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के 29 सितंबर के छात्रसंघ चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कॉलेज परिसर में और आसपास पुलिस तैनात की गई। एएसपी मनोज ठाकुर ने पुलिस को संयम और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रत्याशियों व छात्र संगठनों से सौहार्दपूर्ण चुनाव की अपील की है।