सांगानेर: जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में 25 फीट ऊंची दीवार के पास सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। 25 फीट ऊंची दीवार के पास सड़क किनारे उसका शव होने से लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एसएमएस (SMS) हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।