रामगढ़: भड़हेरिया में गर्भवती महिला से मार-पीट मामले में पुलिस ने देवर, ससुर सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार
रामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़हेरिया गांव में। एक गर्भवती महिला से उसके 3 देवर एवं ससुर मार पीट कर बेहोश कर दिए। पीड़िता ने रामगढ़ थाने में देवर ससुर सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया। जिस मामले में रामगढ़ थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को भडहेरीया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोविंदराम ,सुशील कुमार ,स्नेही कुमार एवं मुन्ना राम बताए जाते हैं।