होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी स्थित लाइफ स्टाइल कालोनी में लिव इन में रहने वाली पार्टनर महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नर्मदापुरम के मालाखेड़ी स्थित लाइफ स्टाइल कालोनी मे 48 घंटे पहले महिला आशा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गणपत चौरे को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि आरोपी शहर से बाहर भागने की कोशिश में था। उसे बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था।