कोंडागांव: बेमौसम बारिश-आंधी से बस्तर संभाग में भारी तबाही, कोंडागांव जिले के चिपावंड गांव में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में गुरुवार की शाम से बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। कोंडागांव जिले की बात करे तो चिपावंड गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रात करीब 12 बजे मौसम अचानक बदल गया और 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं